भाजपा नेता के कृत्य से देवभूमि कलंकित

Summary :

संजय कुमार पर महिला द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये गये जो प्रदेश की समस्त मातृ शक्ति का अपमान है। उनके इस कृत्य से उत्तराखण्ड की देवभूमि कलंकित हुई है।

नैनीताल : महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि भाजपा मुख्यालय में अपने ही दल की एक महिला कार्यकर्ता से शारीरिक शोषण के आरोपों में घिरे भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय कुमार पर महिला द्वारा स्वयं ही यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये गये हैं जो कि प्रदेश की समस्त मातृ शक्ति का अपमान है। उनके इस कृत्य से उत्तराखण्ड की देवभूमि कलंकित हुई है। इस घटना के प्रकाश में आने के बाद भाजपा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा महामंत्री संगठन प्रकरण में आंतरिक जांच का हवाला देते हुए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए महिला उत्पीड़न प्रकरण पर सरिता ने यह भी कहा कि भाजपा के देहरादून महानगर अध्यक्ष विनय गोयल के बयानों ने राजनीति कर रहे हर व्यक्ति और महिला पर प्रश्न चिन्ह लगाने का काम किया है। राजनैतिक पुरुषों को गिद्ध और महिलाओं को यह कहना कि महिलाएं राजनीति में मानसिक रूप से तैयार होकर आती है, से विनय गोयल का क्या तात्पर्य है, भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मातृशक्ति का पूर्ण सम्मान करती है और भाजपा की महिला कार्यकर्ता यदि भाजपा संगठन में स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है तो उनका कांग्रेस पार्टी में खुले दिल से स्वागत है।

भाजपा के राष्ट्रीय सह संयोजक शिव प्रकाश पर पश्चिम बंगाल में लगे बलात्कार के आरोप में प्राथमिकी दर्ज होने पर भाजपा के तमाम शीर्ष नेताओं ने यह कहते हुए किनारा कर लिया कि यह तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी का शिव प्रकाश को बदनाम करने की सुनियोजित सााजिश है, लेकिन संजय कुमार के प्रकरण में तो नेत्री भी भाजपा की, पदाधिकारी भी भाजपा का और राज्य में सरकार भी भाजपा की ही है, ऐसे में भाजपा का कोई भी नेता अधिकृत बयान देने से गुरेज क्यों कर रहा है इसे सीधे-सीधे भाजपा नेताओं को महिलाओं के यौन उत्पीडऩ और कुत्सित मानसिकता रखने वालों के संरक्षक के रूप में देखा जाना चाहिए। भाजपा के तीन वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शर्मनाक हरकते की

मात्र एक महीने के अन्दर भाजपा के तीन वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा महिलाओं के यौन उत्पीडऩ की शर्मनाक खबरों ने समाज में राजनीति कर रही महिलाओं की छवि को धूमिल करने का काम किया है। इससे पूर्व भाजपा नेता वरिष्ठ पत्रकार एवं केन्द्रीय मंत्री एमजे अकबर पर 20 महिला पत्रकारों द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप हो चाहे राष्ट्रीय सह संयोजक शिव प्रकाश पर पश्चिम बंगाल की महिला द्वारा बलात्कार का आरोप है और अब देवभूमि उत्तराखण्ड में महामंत्री संगठन संजय कुमार का प्रकरण है, सभी शर्मसार एवं झकझोर देने वाले है।

भाजपा ने संजय कुमार को पद से हटाया

– संजय तलवाड़

Desk Team