नई दिल्ली : राजधानी के सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित बनाने के लिए जीपीएस को अनिवार्य किया गया है, बावजूद इसके अधिकतर वाहन जीपीएस के अभाव में दौड़ रहे हैं। इन वाहनों में जीपीएस लगाने या ठीक करवाने के लिए कई बार मोहलत दी गई, लेकिन स्थिति जस की तस है। हालात यह है कि परिवहन विभाग भी नोटिस भेज-भेजकर परेशान हो गया है। सख्ती के बाद भी इन वाहन चालकों में डर का माहौल नहीं है। इस संबंध में परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में दौड़ रहे स्कूल बस, आरटीवी (मिनी बस), कैब, ऑटो, ग्रामीण सेवा, फटफट सेवा में अनिवार्य तौर पर जीपीएस लगाना अनिवार्य है।
लेकिन दिल्ली में चल रहे अधिकतर वाहनों खराब हैं। इसमें सबसे ज्यादा शिकायत आरटीवी, ग्रामीण सेवा, फटफट सेवा से आ रही है। हालांकि स्कूल बस और कैब की स्थिति में काफी सुधार है लेकिन इनकें भी कुछ ऐसे हैं जिनका जीपीएस खराब है। गाड़ियों का परमिट लेने के दौरान इनमें जीपीएस रहता है लेकिन बाद में स्थिति खराब हो जाती है। उन्होंने बताया कि जीपीएस की मदद से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित किया जा सकता है। दिल्ली सरकार भी इसको लेकर सख्त है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



