नई दिल्ली, (पंजाब केसरी) आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने डेढ़ करोड़ की हीरोइन के साथ एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान 33 वर्षीय इमरान उर्फ ईमू के रूप में की है। आरोपी मूल रूप से मूलचंद आदर्श नगर इलाके का रहने वाला है।
डीसीपी आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आरोपी इमरान के पास से पुलिस को उम्दा क्वालिटी की आधा किलो हेरोइन बरामद हुई है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग डेढ़ करोड रुपए आंकी गई है। पुलिस टीम ने आरोपी को हाल ही में गिरफ्तार महिला आमना और इसके सहयोगी रवि से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आमना और रवि के पास से भी लगभग डेढ करोड रुपए की हेरोइन बरामद की थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने में लगी है। आरोपी इमरान पहले भी ड्रग तस्करी के मामले में लिप्त रहा है।


Download Android App
Download iOS App



