धरती पर जैसे-जैसे इंसानों की आबादी में बढ़ोतरी हो रही है, वैसे ही जंगल और प्राकृतिक संसाधन कम होते जा रहे हैं। यही नहीं दुनिया में कई ऐसे जीव जंतु भी हैं, जो विलुप्त हो गए हैं। जबकि कुछ ऐसे हैं जो फिलहाल विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके है। वहीं सरकार सहित कई सामाजिक संगठन इन दुर्लभ जीव जंतुओं को बचाने के लिए तमाम प्रयास करने में भी जुटे हुए हैं।

इस लेख के माध्यम आज हम आपको एक ऐसे ही पक्षी के बारे में बताने जा रहे है, जो दुनिया में महज इकलौता बचा हुआ है। आपको यह बात जानकार काफी हैरानी भी होगी कि इसका ना तो कोई साथी है और न ही कोई बच्चे हैं। अगर यह पक्षी मर जाएगा तो इसकी प्रजाति दुनिया से विलुप्त हो जाएगी। यह दुर्लभ पक्षी भारत में हैं। आइए जानते हैं अनोखे पक्षी के बारे में।

दुनिया में बचा यह अकेला पक्षी
इस नहीं पक्षी का नाम Grey-headed Swamphen है। यह ओडिशा के मंगलाजोड़ि में रहता है। ऐसे में तीन लोगों की टीम ने इस पर रिसर्च करके इसकी पहचान की और बताया कि यह दुनिया में सिर्फ एक शेष रह गया है। इस रिचर्य टीम में वाइल्ड लाइफ वॉर्डन शुभेंदु मलिक, श्री श्री यूनीवर्सिटी के शक्ति नंदा और असिस्टेंट कन्जर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट आशुतोष का नाम शामिल है।

यह बिल्कुल अलग तरह का नजर आने वाले इस पक्षी की लंबाई 45 से 50 सेंटीमीटर की होती है। यह मुर्ग के बराबर नजर आता है। यह पर्पल और नीले रंग का होता है। टीम के सदस्य शुभेंदु मलिक का कहना कि साल 2020 में इसकी तस्वीर लगी थी। पहले इसको देख उनको ऐसा लगा कि येे अल्बीनो है। वहीं इस बारे में रिसर्च करने के बाद मालूम हुआ कि ये पक्षी दुनिया में सिर्फ अकेला ही बाकी रह गया है।


Download Android App
Download iOS App



