नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद विजय गोयल ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तीनों नगर निगम की ओर से दिल्ली के लोगों को राहत देने वाली कई घोषणाएं की। इससे आम लोगों को मकान बनाने और ट्रेड लाइसेंस लेने में सहूलियत मिलेगी।
इस अवसर पर महापौर अवतार सिंह, स्थायी समिति अध्यक्ष जयप्रकाश, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रत्यूष कंठ, मीडिया प्रमुख अशोक गोयल मौजूद रहे। विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली के निगमों ने पहले 105 वर्ग मीटर तक के रिहायशी मकान बनाने के लिए नक्शा पास कराने की अनिवार्यता में छूट दे दी थी, अब उसको बढ़ाकर 500 वर्ग मीटर कर दिया गया है।
अब केवल आर्किटेक्ट से नक्शा बनाकर उसे ऑनलाइन जमा कराया जा सकता है, जिसके बाद रशीद काटकर उसी नक्शे को सर्टिफाइड कर दिया जाएगा। ऐसे में मकान बनाने वालों को निगम की ओर से बड़ी राहत दी जा रही है जिससे अफसरशाही और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।


Download Android App
Download iOS App



