नई दिल्ली : नालों से गाद निकालने से जुड़ी समस्याओं, तैयारियों और बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में ऑपरेशन मिशन मीटिंग का आयोजन किया गया। मेयर अवतार सिंह द्वारा बुलाई गई इस मीटिंग में नॉर्थ एमसीडी के तमाम बड़े नेता और आला अधिकारी मौजूद रहे। मीटिंग में बाढ़ नियंत्रण व सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, उत्तर रेलवे, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड व दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारी भी शामिल हुए।
अधिकारियों ने मेयर को बताया कि नॉर्थ एमसीडी ने अपने अधिकार क्षेत्र में नालों से गाद निकालने का कार्य पूरा कर लिया है। मेयर ने दिल्ली सरकार से संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया कि वे जल्द नालों से गाद निकालने का कार्य पूरा करें। वहीं, स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन जय प्रकाश ने भी मौसम की पहली बारिश के बाद जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए किशनगंज रेल अंडर ब्रिज का निरीक्षण किया।


Download Android App
Download iOS App



