नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में शुक्रवार को दिल्ली की 12 आरक्षित विधानसभा सीटों में से त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट के 27 ब्लॉक बस स्टैण्ड के पास विशेष सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस सदस्यता अभियान को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सम्बोधित किया।
उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के लोगों के साथ मैं आत्मा से जुड़ा हुआ हूं और इन लोगों का मुझे विशेष स्नेह समय समय पर मिलता रहता है। दिल्ली की 12 आरक्षित विधानसभा सीटों में से भाजपा को सात सीटों पर अनुसूचित जाति समाज के लोगों का अपार जनसमर्थन प्यार व आशीर्वाद के रूप में मिला है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि सदैव पूजनीय हैं।
दिल्ली की रामलीलाओं में वाल्मीकि पूजा का प्रस्ताव भी हमने रखा है जिस पर कई रामलीला कमेटियों ने अपनी स्वीकृति दे दी है। तिवारी ने कहा कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में अनुसूचित जाति के लोगों को भाजपा के साथ जोड़कर देश के विकास में अपना सर्वोच्च योगदान देने के लिए सभी को तत्पर होना है।
अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने कहा कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान दिल्ली विधानसभा चुनावों में विजय प्राप्त करने के लिए प्रथम मार्ग साबित होगा। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम करना है।


Download Android App
Download iOS App



