पटना : कैलाशपति मिश्र संस्थान के संयोजक बरूण कुमार सिन्हा ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर वंचित समाज को मोहरा बनाकर भारत की एकता को तोडऩे की साजिश चल रही है। देश में जाति की राजनीति में आपसी क्लेश पैदा कर दिया है। पटना के सम्राट होटल में पत्रकारों से वार्तालाप कर उन्होंने कहा कि कैलाशपति मिश्र संस्थान गैर राजनीतिक संगठन है इसका मुख्य उद्देश्य समाज को जोडऩे का लक्ष्य है।
आज जो देश की स्थिति है अगर यही स्थिति रही तो बुरा हाल हो जायेगा। भारत की एकता अन्य देशों को पच नहीं रहा है। टुकड़ों में बंटा देखना चाहता है। जात-पात की खाई बढ़ गयी है इसे भरने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्व. कैलाशपति मिश्र हमेशा समाज में एकजुटता लाने का काम करते रहे। सम्मेलन के माध्यम से गणतंत्र की जननी बिहार के वैशाली से इस मुहिम की शुरूआत किया गया। देश के अन्य राज्यों में भी कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागृत किया जायेगा। इस अवसर पर रामनरेश प्रसाद सिंह, अरूण कुमार, संस्थान के प्रदेश संयोजक धर्मशीला शर्मा, विरेन्द्र कुमार चौधरी समेत अन्य उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



