बिहार : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नित्यानंद राय ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी भारतीयता की बुनियाद पर राजनीति करती है वहीँ कांग्रेस क्षेत्रीयता की राजनीति करती है. भारतीय जनता पार्टी का मकसद देश की एकता- अखंडता को मजबूत करना है वहीँ कांग्रेस का मकसद देश में भेदभाव पैदा कर लोगों को आपस में तोड़ना है. श्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहारी हो या गुजराती, सभी इस भारत माता के सपूत है और इस देश के नागरिक है इसलिए इस देश में सभी का मान- सम्मान है. क्षेत्रवाद फैलाना भाजपा का कतई मकसद नहीं है.
बिहार भाजपा अध्यक्ष ने गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रुपानी जी को धन्यवाद दिया है कि उन्होंने तत्परता से अपनी भूमिका का निर्वहन किया और इस घटना में करीब 250 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. श्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहारियों का गुजरात में बहुत सम्मान है.
बिहार भाजपा अध्यक्ष श्री नित्यानंद राय ने गुजरात में अल्पेश ठाकोर संचालित निजी संगठन, “ठाकोर सेना” के द्वारा अप्रवासी बिहारी लोगों को निशाना बनाये जाने की कड़ी निंदा की है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के नेता शक्ति सिंह गोहिल ने अपनी पार्टी के विधायक के इस सरेआम की गयी हरकत का समर्थन किया है. शक्ति सिंह गोहिल और अल्पेश ठाकोर ही नहीं अपितु राहुल गाँधी को भी समस्त बिहार, पूर्वांचल और उत्तर भारत एवं समस्त भारतीय लोगों से सार्वजानिक माफ़ी मांगनी चाहिए.
नित्यानंद राय ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस और आरजेडी दोनों क्षेत्रवाद एवं जातिवाद की मानसिकता से ग्रसित हैं जिनकी सत्तालोलुपता जगजाहिर है. ये दोनों हो पार्टियां देश- समाज की एकता के लिए नहीं बल्कि सिर्फ सत्ता के लिए काम करती है.


Download Android App
Download iOS App



