राजस्थान में चूरू जिले के रतनगढ़ इलाके में आज सड़क पर लड़ रहे दो सांडों की लड़ाई में राह चलते दो बाइक सवार चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रतनगढ़ इलाके में पायली गांव के बस स्टैंड पर हुआ।
सीकर के लक्ष्मणगढ़ इलाके के रोड़ बड़ गांव निवासी और स्कूल कर्मचारी जितेंद्र जाट (46)अपने साथी अध्यापक दौलतराम जाट (26) के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहा था। इसी दौरान वे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1। पर पायली गांव के बस स्टैंड पर लड़ रहे दो सांडों की लड़ाई के चपेट में आ गए।
हादसे में दौलतराम की मौके पर ही मौत हो गई तथा जितेंद्र जाट गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणो ने दोनों को रतनगढ़ अस्पताल पहुंचाया वहां से जितेंद्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और दौलतराम शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।


Download Android App
Download iOS App



