स्ट्रांग रूम पर नजर रखेंगे हमारे कार्यकर्ता : AAP

Summary :

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को कहा कि उन 30 स्ट्रांग रूम के बाहर वह अपने कार्यकर्ताओं को तैनात करेगी जहां ईवीएम मशीनें रखी गई हैं। यह कदम मंगलवार को मतगणना वाले दिन तक मशीनों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए उठाया गया है।

आप के एक पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ शनिवार रात बैठक की। 
बाद में आप नेता संजय सिंह ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी राष्ट्रीय राजधानी में स्ट्रांग रूम के बाहर ही मौजूद रहेंगे और नजर रखेंगे। 

Shera Rajput