CAA के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठीं 75 महिलाओं ने भी की वोटिंग

Summary :

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खुरेजी खास में सीएए के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठीं 75 महिलाओं ने शनिवार को मतदान किया। वह पांच दिन से भूख हड़ताल पर बैठी हैं।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खुरेजी खास में सीएए के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठीं 75 महिलाओं ने शनिवार को मतदान किया। वह पांच दिन से भूख हड़ताल पर बैठी हैं। 
शारिका अंजुम (32) ने कहा कि अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी हर महिला ने मतदान किया।
 
अंजुम से जब यह पूछा गया कि उन्होंने किन मुद्दों पर मतदान किया तो उन्होंने कहा, ”मैंने संविधान को बचाने और हिंदू-मुस्लिम राजनीति को हराने के लिये मतदान किया।” 
फरीदा (21) ने कहा कि उन्होंने सुबह के समय अपने पिता के साथ प्रदर्शन स्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर मतदान केन्द्र पर जाकर वोट दिया। 
उन्होंने कहा, ”मैंने भारत और इसकी एकता के लिये मतदान किया। हमने नफरत की राजनीति के खिलाफ वोट डाला।” 
सीएए के खिलाफ 27 दिन से प्रदर्शन में शामिल हो रहे फलाहुद्दीन फलाही (34) ने कहा कि महिलाएं सुबह मतदान करके प्रदर्शन स्थल पर वापस लौट आई। 
खुरेजी खास में लगभग 300 महिलाएं संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ 27 दिन से प्रदर्शन कर रही हैं। 

Shera Rajput