दिल्ली – एनसीआर में रातभर हुई मूसलाधार बारिश से जगह – जगह जलभराव, आज दिन भर का अलर्ट

Summary :

गुरुवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे लंबे समय से चली आ रही गर्मी और उमस से लोगों को जरूर राहत मिली लेकिन इस भारी बारिश के कारण दिल्ली में कई स्थानों पर जलभराव हो गया।

गुरुवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे लंबे समय से चली आ रही गर्मी और उमस से लोगों को जरूर राहत मिली लेकिन इस भारी बारिश के कारण दिल्ली में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। वर्षा के बाद द्वारका क्षेत्र और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास के इलाकों में जलभराव की सूचना मिली है।
ताजा ख़बरों के अनुसार राजधानी में कई जगह पानी भर गया है जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव की वजह से ट्रैफिक की रफ़्तार भी थम रही है।  फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश इतनी मूसलाधार हुई कि बिजिबिलिटी बेहद कम हो गई। 

इस बीच, भारत के मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दो दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और आसपास के इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है। 
आईएमडी ने ट्वीट किया कि आज दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, रोहतक, जींद, नरवाना, महम, गुरुग्राम, मानेसर, गाजियाबाद, फरीदाबाद, पलवल, होडल, बुलंदशहर में गरज के साथ बारिश होने की सम्भावना है। 

Ujjwal Jain