त्रिलोकपुरी में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं

Summary :

दिल्ली के त्रिलोकपुरी क्षेत्र में मंगलवार रात निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिर गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

दिल्ली के त्रिलोकपुरी क्षेत्र में मंगलवार रात निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिर गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रात लगभग 7.50 बजे हुई। इसमें आठ मजदूर फंस गए जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। 

Shera Rajput