हांगकांग में आधी रात को नए साल के आगमन पर रैली निकाल रहे लोकतंत्र समर्थकों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इन लोगों की एक जनवरी को विशाल रैली निकालने की योजना है।
यह शहर पिछले छह महीने से अशांति की चपेट में है।
मंगलवार को आधी रात को हजारों प्रदर्शनकारी विक्टोरिया हार्बर और लान क्वाइ फोंग समेत जगह-जगह एकत्र हुए। हार्बर फ्रंट पर प्रदर्शनकारी नारा लगाने लगे ‘ टेन, नाइन , लिबरेट हांगकांग, रिवोल्यूशन नाउ’ ।
मोंग कोक में प्रदर्शनकारियों के एक छोटे समूह ने बैरीकेड में आग लगा दी जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।


Download Android App
Download iOS App



