रॉबर्ट वाड्रा के जिम ट्रेनर को PCR वैन ने मारी टक्कर

Summary :

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा जिस जिम में वर्जिश करते हैं उसके फिटनेस ट्रेनर को शुक्रवार की शाम एक पीसीआर वैन ने टक्कर मार दी।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा जिस जिम में वर्जिश करते हैं उसके फिटनेस ट्रेनर को शुक्रवार की शाम एक पीसीआर वैन ने टक्कर मार दी। 
सूत्रों ने बताया कि सड़क पर उल्टी दिशा से आ रही पीसीआर वैन ने वाड्रा के ट्रेनर विपुल बारिक को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना लोदी रोड पर हुई। 
बारिक अपनी स्कूटी से जा रहे थे तभी उन्हें अमन होटल के सामने पीसीआर वैन ने टक्कर मार दी। सूत्रों ने बताया कि हादसे से पहले वह वाड्रा के साथ होटल के जिम में थे। 
हादसे के बाद वाड्रा ने बारिक को अस्पताल में भर्ती करवाया। 
वाड्रा ने आईएएनएस को बताया, ‘वह पिछले करीब सात साल से जिम में वर्जिश करने में उनकी मदद कर रहे हैं।’
 
सूत्रों ने बताया कि वाड्रा ने पीसीआर चलाने वाले पुलिसकर्मी से कहा, ‘आपने उनको टक्कर मारी है इसलिए आपको उनको अस्पताल ले जाना चाहिए।’ 

Shera Rajput