नई दिल्ली : मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर दिल्ली सरकार ने लोगों को ठग लिया है। बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के मकसद से शुरू की गई मोहल्ला क्लीनिक लोगों की पहुंच से काफी दूर है। वहीं लाखों की लागत से बनाए गए मोहल्ला क्लीनिक से कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। दरअसल, दक्षिणी दिल्ली के प्रहलादपुर, तुगलकाबाद, संगमविहार, साकेत जैसे इलाकों में मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर बस खानापूर्ति हुई है।
इन इलाकों में सड़क किनारे बने फुटपाथ पर मोहल्ला क्लीनिक तो बना दिया गया। लेकिन इसे चालू करना भूल गए। तुगलकाबाद-ओखला फेज-1 व कालकाजी को जोड़ने वाले मार्ग पर बनाए गए मोहल्ला क्लीनिक के बाहर से कीमती स्ट्रीट लाइट ही चोरी हो गई है। स्थिति यह है कि चारों तरफ गंदगी ही फैली रहती है। इस तरह का नजारा संगम-विहार में बने मोहल्ला क्लीनिक का है। साकेत में बने मोहल्ला क्लीनिक के बारे में लोगों का कहना है कि हफ्ते में कभी चालू रहता है कभी नहीं।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



