नशे में गाड़ी चलाने पर नए मोटर वाहन कानून के तहत चालान कटने से परेशान होकर एक व्यक्ति ने गुरुवार को चिराग दिल्ली के त्रिवेणी कॉम्प्लेक्स में अपनी मोटरसाइकिल को आग लगा दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक यातायात कर्मी ने मोटरसाइकिल सवार को रोका था।
उन्होंने बताया कि जाँच के दौरान, यह पाया गया कि सर्वोदय एन्क्लेव का रहने वाला राकेश नशे में गाड़ी चला रहा था।
पुलिस ने बताया कि जब उसकी गाड़ी को जब्त किया जा रहा था, तभी उसने अपनी मोटर साइकिल की तेल टंकी में आग लगा दी।
उन्होंने कहा कि घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया गया और राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया।


Download Android App
Download iOS App



