केंद्रीय रेल और वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को दिल्ली स्थित प्रसिद्ध प्रदर्शनी स्थल प्रगति मैदान में जारी निर्माण कार्यों की समीक्षा की, जिसे एक विश्व स्तरीय प्रदर्शनी और सम्मेलन केन्द्र (आईईसीसी) के रूप में फिर से विकसित किया जा रहा है।
वाणिज्य तथा उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक यह समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई और इस दौरान आवास एवं शहरी कार्य मंत्री एच एस पुरी, प्रधानमंत्री के प्रमुख सलाहकार पी के सिन्हा के साथ ही अन्य प्रमुख अधिकारी भी जुड़े थे।
विज्ञप्ति के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान मजदूरों के वापस घर जाने के चलते निर्माण कार्य बाधित हुआ था, हालांकि जून में इसमें दोबारा गति आई, जो अभी भी बरकरार है। इस समय प्रगति मैदान के विभिन्न निर्माण स्थलों पर लगभग 4800 मजदूर कार्यरत हैं। विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रगति मैदान के ज्यादातर भवनों के मार्च 2021 तक तैयार हो जाने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



