नई दिल्ली : केंद्र सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों पर अभार जताते हुए भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जय जवान, जय किसान को सम्मान दिया गया है। कैबिनेट का फैसला भारत की रक्षा करने वालों को समर्पित है, दिल्ली में रहने वाले लाखों नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
दिल्ली में जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों छोटे व्यापारियों को पेंशन देने की घोषणा करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के लाखों व्यापारियों को तोहफा दिया है। राष्ट्रीय रक्षा कोष के तहत प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना में अहम बदलाव कर छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाई गई। इस फैसले से साफ है कि केंद्र सरकार देश की रक्षा करने वालों के साथ खड़ी है। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को पूरे देश में लागू कर किसानों को छह हजार रुपये सालाना सीधे उनके खातों में भेजा जा रहा है।
फिलहाल तीन करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पैसा पहुंच चुका है। पहले इस योजना के तहत 2 हेक्टेयर से कम जमीन वाले किसानों को सुविधा दी गई थी लेकिन अब यह सबके लिए है। मोदी सरकार ने जो कुछ भी अपने संकल्प पत्र में कहा था उसे पूरा करने की शुरुआत पहले दिन से हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



