तीन दिन में करीब डेढ़ लाख आवेदन

Summary :

नई दिल्ली : डीयू में स्नातक पाठ्यक्रमों में पढ़ाई के लिए रोजाना सैकड़ों छात्रों द्वारा दाखिले के लिए आवेदन किया जा रहा है।

नई दिल्ली : डीयू में स्नातक पाठ्यक्रमों में पढ़ाई के लिए रोजाना सैकड़ों छात्रों द्वारा दाखिले के लिए आवेदन किया जा रहा है। डीयू से प्राप्त आकड़ों के अनुसार 30 मई से 1 जून देर रात तक डीयू में कुल 1,43,732 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। वहीं इसमें 64,773 छात्रों ने फीस भी जमा करवा दी है। डीयू प्रशासन की मानें तो इस बार दाखिलों का आंकड़ा काफी जल्दी बढ़ रहा है। 
दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत के तीन ही दिनों के भीतर लगभग डेढ़ लाख छात्रों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है। डीयू में दाखिले के लिए विद्यार्थी 14 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक इस साल डीयू में स्नातक पाठ्यक्रमों की कुल 62,500 सीटें हैं। 1 जून तक सामान्य श्रेणी में 41,647, ओबीसी में 10,647, एससी में 9388, एसटी 2020 और ईडब्ल्यूएस में 1133 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। 
ईडब्ल्यूएस में हजारों आवेदन… डीयू प्रशासन की ओर से इस साल पहली बार स्नातक पाठ्यक्रमों में ईडब्ल्यूएस(आर्थिक रूप से कमजोर) श्रेणी को भी दाखिले में शामिल किया है। गत तीन दिनों ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत 1133 छात्रों ने पंजीकरण करवाया है। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत दाखिले के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि ईडब्ल्यूएस श्रेणी में क्रीमी व नॉनक्रीमी लेयर सर्टिफिकेट 1 अप्रैल 2019 से ही मान्य माना जाएगा जोकि इसी वित्तीय वर्ष का हो। 

Desk Team