PM Modi announce compensation on Malviya Nagar fire incident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना पर दुख जताया और मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की. पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने बयान में कहा है कि,’जिन लोगों की जान गई, उनके परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। उन्होंने घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना भी की।’
PM Modi on Malviya Nagar: पीएमओ की तरफ से बड़ी घोषणा
The loss of lives due to a fire incident in Malviya Nagar, Delhi is tragic. My condolences to those who have lost their loved ones. Wishing a speedy recovery to the injured. Authorities are providing all possible assistance to those affected.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from…
— PMO India (@PMOIndia) June 3, 2026
इस घटना पर पीएमओ की तरफ से भी बड़ा बयान सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। PMNRF की ओर से, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे”.
Malviya Nagar Hotel fire: कैसे लगी आग?

बता दें कि दिल्ली के पॉस इलाके में शामिल मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भयंकर आग लग गई। हादसे में अब तक कम से कम 20 से अधिक लोगों की जान गई है। वहीं, लगभग 35 से अधिक लोगों को होटल से बाहर सुरक्षित निकाला गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में हुए घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटना की वजह की अभी सामने नहीं आई है। आखिर किन कारणों से आग लगी है इसका पता लगाया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App




