केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों के लिए मसीहा बनकर आये हैं और वह उनका दर्द समझते हैं।
दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने ‘लखपति दीदी’ योजना के लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा की। इस योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) में महिलाओं को प्रशिक्षण इस तरह देना है जिससे वे एक लाख रुपये तक कमाई कर सकें। ये लाभार्थी गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए दिल्ली आए हैं। सिंह ने कहा, ”बैंकों ने एसएचजी को 8.12 लाख करोड़ रुपये दिए हैं और यह नरेन्द्र मोदी के कारण हुआ है। मुझे विश्वास है कि नरेन्द्र मोदी गरीबों के लिए मसीहा बनकर आए हैं। वह गरीबों के लिए भगवान के समान हैं।”
पीएम मोदी गरीबों के मसीहा: गिरिराज सिंह
Summary :
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों के लिए मसीहा बनकर आये हैं और वह उनका दर्द समझते हैं। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने ‘लखपति दीदी’ योजना के लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा की। इस योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) में महिलाओं को प्रशिक्षण इस तरह देना है जिससे वे एक लाख रुपये तक कमाई कर सकें। ये लाभार्थी गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए दिल्ली आए हैं। सिंह ने कहा, ”बैंकों ने एसएचजी को 8.12…


Download Android App
Download iOS App



