शायर मुनव्वर राणा को मूत्रनली में संक्रमण की स्थिति गंभीर होने के बाद दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत में अब सुधार है।
राणा की बेटी सोमैया ने बृहस्पतिवार को बताया कि मूत्रनली में संक्रमण की वजह से उनके पिता की तबीयत पिछले दिनों ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें पहले लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और हालत नहीं सुधरने पर उन्हें मंगलवार को दिल्ली एम्स ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि अब उनके पिता की तबीयत में कुछ सुधार है और अभी उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में भर्ती रखा जाएगा। चिकित्सक उनकी सेहत की लगातार निगरानी कर रहे हैं। गौरतलब है कि 68 वर्षीय शायर राणा गले के कैंसर से भी पीड़ित हैं।


Download Android App
Download iOS App



