नई दिल्ली : तीस हजारी कोर्ट में शनिवार को दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच हुई खूनी झडप की आप ने कड़ी निंदा की है। इस मुद्दे पर आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने टवीट कर कहा कि दिल्ली में वकीलों पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज व जानलेवा हमला करना दिल्ली पुलिस की कायराना हरकत है।
इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। वहीं सरकार के केबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि पुलिस का काम सत्ता अर्जित करना नही बल्कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। वकील भी कानून के सहायक होते हैं। पुलिस सुरक्षा व समन्वय के लिए होती है न कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने के लिए।
इस मामले पर सीएम के मीडिया सलाहकार नगेन्द्र शर्मा ने भी पुलिस के रवैये की आलोचना की। दिल्ली पुलिस ने बिना किसी कारण के वकीलों को लॉकअप में बेल्ट से पीटा। पुलिस बल दिल्ली में किसी के प्रति जवाबदेह नहीं है। तीस हजारी अदालत परिसर के पास शांति सुनिश्चित करने के बजाय पुलिस ने वकीलों पर गोलियां चलायीं।


Download Android App
Download iOS App



