प्रदूषण के बढ़ते असर को देखते हुए अधिकारियों ने मुजफ्फरनगर में मंगलवार तक सभी निर्माण कार्यों और नोएडा सहित गौतम बौद्ध नगर में सभी स्कूलों को 5 नवंबर तक बंद रहेंगे। जिले में शनिवार से ही वायु गुणवत्ता और खराब होते हुए अब ‘‘बेहद गंभीर’’ श्रेणी में पहुंच गई है।

अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और कागज की नौ मिलों और 333 ईंट के भट्ठों को भी पांच नवम्बर तक बंद कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी एस मिश्रा ने बताया कि लोग घर के बाहर निकलते समय एहतियात बरतें और मास्क पहनें।


Download Android App
Download iOS App



