दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर वाहनों के लिए सोमवार से दिल्ली में लागू की जा रही सम-विषम योजना पर हल्ला बोलते हुए कहा है कि वे दिल्ली की जनता को बताएं कि सम-विषम के दौरान सीएनजी व इलेक्ट्रिक वाहनों पर क्यों रोक लगाई गई है क्योंकि प्रदूषण फैलाने में इनकी कोई भूमिका नहीं है।
यह केजरीवाल सरकार की प्रशासनिक अकुशलता का जीवंत उदहारण है कि जो लोग प्रदूषण कम करने के लिए सीएनजी व इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खरीद कर प्रयोग कर रहे हैं। उन्हें प्रोत्साहित करने की बजाय प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दुर्घटना, हृदयघात के शिकार मरीजों, गर्भवती महिलाओं आदि को आपातकालीन परिस्थितियों में भगवान भरोसे छोड़ दिया है।


Download Android App
Download iOS App



