पश्चिमी दिल्ली : मोती नगर इलाके में शनिवार शाम लोकसभा चुनाव के रैली के दौरान मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले आरोपी सुरेश ने पुलिस की पूछताछ में खुद को आप पार्टी का समर्थक बताते हुए खुलासा किया है कि वह पार्टी के लिए रैली और बैठक आयोजित करता था। हालांकि समय के साथ पार्टी के नेताओं के बर्ताव को देखने के बाद पार्टी से जुड़ाव खत्म हो गया था। इसी बीच हाल में ही पार्टी द्वारा भारतीय सैनिकों पर अविश्वास जताने से वह काफी गुस्से में था।
जिसकी वजह से ही मोती नगर में रैली के दौरान उसने गुस्से में केजरीवाल पर हमला किया। हालांकि पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी बार-बार अपना बयान बदल रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो, आरोपी सुरेश मुख्यमंत्री की रैली शुरु होने के समय आप पार्टी की टोपी और पटका पहना हुआ था। वह मुख्यमंत्री की आगवानी करने वाले ग्रुप के साथ जिप्सी के बिल्कुल पास में ही खड़ा था। वह आप पार्टी के लिए रैलियां और बैठक का पहले भी आयोजन तक चुका है, इसलिए किसी ने भी उसकी मौजूदगी को लेकर आपत्ति नहीं जताई।
वह जिप्सी के आग दाईं तरफ खड़ा था। जब मुख्यमंत्री केजरीवाल जिप्सी में सवार हुए सुरेश ने अपनी टोपी और पटका उतार दिया और फिर अचानक से जिप्सी की बोनट पर चढ़कर केजरीवाल पर हमला कर दिया। हालांकि, इस बीच आरोपी सुरेश की पत्नी से बात की है, जिनका कहना है कि उनके पति का किसी राजनीतिक पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।पत्नी ममता का कहना है कि सुरेश काफी समय से केजरीवाल से नाराज था। वो घर से कुछ कह कर नहीं निकला था। लोकल विधायक कुछ दिन पहले उसके पास आए थे और उन्होंने (विधायक) मोदी जी के बारे में उल्टा सीधा बोला, जिसको लेकर भी वो काफी नाराज था।


Download Android App
Download iOS App



