नए साल की पूर्व संध्या पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए, दिल्ली मेट्रो ने मंगलवार रात 9 बजे के बाद व्यस्त राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के निकास द्वार को बंद करने का फैसला किया है। डीएमआरसी ने यह जानकारी दी।
दिल्ली मेट्रो ने एक ट्वीट कर यात्रियों को इसके अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने को लेकर आगाह किया है।
डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘‘नववर्ष की पूर्व संध्या (31 दिसंबर 2019) पर भारी भीड़ को देखते हुए रात नौ बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि अंतिम ट्रेन के खुलने तक यात्रियों के प्रवेश की अनुमति रहेगी।’’


Download Android App
Download iOS App



