President Election : दिल्ली विधानसभा में मतदान शुरू, BJP और AAP पार्टी के विधायकों ने डाला वोट

Summary :

दिल्ली विधानसभा परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने वोट डाला। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सीसोदिया, आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक शिव चरण गोयल, भावना गौर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने सुबह-सुबह मतदान किया। द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है।मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक…

दिल्ली विधानसभा परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने वोट डाला। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सीसोदिया, आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक शिव चरण गोयल, भावना गौर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने सुबह-सुबह मतदान किया।
द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा
इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है।मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा। करीब 4809 सांसद तथा विधायक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में ‘आप’ के 62 और बाकी भाजपा के विधायक हैं।
रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त 
‘आप’ के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को राजनीतिक सलाहकार समिति (पीएसी) की बैठक के बाद बताया था कि पार्टी ने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करने का फैसला किया है।मतगणना राष्ट्रीय राजधानी में 21 जुलाई को की जाएगी।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

Desk Team