अो‌डिसा दौरे पर पीएम मोदी, तलचर में उर्वरक प्लांट, झारसुगुड़ा में एयरपोर्ट को दिखाई हरी झंडी

Summary :

NULL

भुवनेश्वर:  आज यानी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ और ओडिशा का दौरे पर हैं। ओडिशा के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तलचर में उर्वरक प्लांट के पुनरुद्धार कार्य के शुरुआत को हरी झंडी दिखाई।  वहीं, उन्होंने झारसुगुड़ा में एयरपोर्ट का उद्घाटन भी किया, साथ ही गर्जनबहल कोयला खदान और झारसुगुड़ा-बारापली-सरदेगा रेल लाइन भी जनता को समर्पित की।

इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 2019 का चुनाव जीतकर एक बार फिर प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभालने का संकेत दिया।

इस दौरान पीएम मोदी के साथ केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और सीएम नवीन पटनायक मौजूद थे। इसी दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज से दो साल पहले लोग सोचते थे कि क्या ये फैक्ट्री दोबारा शुरू हो पायेगी? मैं खुश हूं कि मुझे यह पुनरुद्धार का कार्य करने का सौभाग्य मिला है। आगे उन्होंने कहा कि मैं जब ऐसे कार्यक्रमों में जाता हूं तो प्रोडक्शन की डेट पूछता हूं। उन्होने मुझे 36 हफ्ते बताया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि 32वें हफ्ते में आकर दोबारा आपको इसे सौंप दूंगा।

LIVE UPDATES:

  • झारसुगुड़ा में एयरपोर्ट का उद्घाटन भी किया, साथ ही गर्जनबहल कोयला खदान और झारसुगुड़ा-बारापली-सरदेगा रेल लाइन भी जनता को समर्पित की
  •  दशकों से देश में ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने की मांग हमारे पिछड़े भाई-बहन कर रहे थे। इस मांग को पूरा करने का काम भी इसी सरकार ने किया है। अब ओबीसी कमीशन के पास जितनी जिम्मेदारियां हैं, उतने ही उचित अधिकार भी हैं: मोदी
  • केंद्र सरकार ने ठाना है कि साल 2022 तक, देश में कोई बेघर न हो, हर गरीब के पास छत हो. इसके लिए पहले की योजनाओं में जितनी कमियां थीं, उन्हें दूर किया गया है: मोदी
  • कटक, बुर्ला और बहरामपुर के मौजूदा मेडिकल कॉलेजों के आधुनिकीकरण पर भी 360 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं: मोदी
  • पीएम मोदी ने कहा कि बालासोर, बारीपडा, बोलांगीर, कोरापुट और पुरी में मेडिकल कॉलेज और राउरकेला में मेडिकल कॉलेज के लिए लगभग 570 करोड़ रुपए की मदद दी जा रही है. तालचेर और सुंदरगढ़ में सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल पर काम हो रहा है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि यहां स्वास्थ्य सेवाएं सुधरें और आपको बीमारियों के इलाज के लिए बड़े-बड़े शहरों की तरफ न जाना पड़े. आयुष्मान भारत के तहत आपके राज्य की बड़ी पंचायतों में वेलनेस सेंटर भी खोलने की तैयारी है। इसके अलावा राज्य में 5 नए मेडिकल कॉलेज भी खोले जा रहे हैं।
  • उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार ने अब तक इस योजना से जुड़ने के लिए सहमति नहीं जताई है। मैं आज आपके माध्यम से, नवीन पटनायक जी से फिर आग्रह करूंगा कि ओडिशा के लाखों परिवारों को आयुष्मान भारत के लाभ से वंचित न रखा जाए।
  • पीएम मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत कल से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत हो रही है. इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ गरीब परिवारों को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए साल भर में 5 लाख रुपए तक का हेल्थ एश्योरेंस दिया जाएगा।
  • पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में ग्रामीण स्वच्छता का दायरा सिर्फ 10% के आसपास था लेकिन अब 55% तक पहुंच गया है। मेरा विश्वास है कि आने वाले महीनों में अब इस अभियान को और तेज करके आप संपूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य भी हासिल करेंगे।
  • पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा ही वो जगह है, जहां पर एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली से भेजे जाने वाले एक रु में से सिर्फ 15 पैसा ही गरीब तक पहुंचता है। अब हमारी सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि जो पैसा दिल्ली से भेजा जाए, वो शत-प्रतिशत, पूरा आपके बैंक खाते में सीधे जाए।
  • पीएम मोदी ने कहा कि जब हमारे देश में संसाधन थे तब इन कारखानों को शुरू करने कोशिश क्यों नहीं हुई। राजनितिक भाषण हुए पर जमीन कर काम क्यों नहीं हुए।
  • पीएम मोदी ने कहा यह भूमि वीर राजा सोमनाथ सिंह की भी है जिन्होंने अंग्रेजों की पराधीनता स्वीकार नहीं की और ओडिशा से उनको बाहर करने के लिए संघर्ष करते रहे। इन वीरों के आशीर्वाद से तालचेर का फर्टिलाइजर प्लांट, राष्ट्र निर्माण की अहम धुरी बनेगा, ऐसा मेरा विश्वास है।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को रायपुर में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ के संक्षिप्त दौरे के दौरान कल 22 सितम्बर को जिला मुख्यालय जांजगीर में राज्य सरकार की अटल विकास यात्रा के तहत आयोजित किसानों के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। वह इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की जनता को लगभग तीन हजार 305 करोड़ रुपए की सड़क और रेल परियोजना की सौगात देंगे।

मोदी लगभग साढ़े तीन साल में छठी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगे। अधिकारियों ने बताया कि मोदी जांजगीर में 1,607 करोड़ कीबिलासपुर-पथरापाली फोर लेन सड़क और 1,697 करोड़ 79 लाख रुपये की बिलासपुर-अनूपपुर तीसरी रेल लाइन परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

बिलासपुर-पथरापाली सड़क परियोजना का निर्माण केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरणद्वारा किया जाएगा। वहीं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-अनूपपुर खण्ड की तीसरी लाइन के निर्माण से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से मध्यप्रदेश के जिला मुख्यालय अनूपपुर तक रेल यातायात काफी सुगम हो जाएगा। इसके निर्माण में एक हजार 696 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत आएगी. इस नए रेलमार्ग की लम्बाई 152 किलोमीटर होगी, इसमें से 119.55 किलोमीटर का हिस्सा छत्तीसगढ़ में और करीब 32.45 किलोमीटर का हिस्सा मध्यप्रदेश में होगा।

Desk Team