पटना : राष्ट्रीय जनता दल अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के 03 नवम्बर, 2018 को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होने वाले सम्मेलन की तैयारी की समीक्षात्मक बैठक राजद के प्रदेश कार्यालय 02 वीरचन्द पटेल पथ, पटना के प्रांगण मे आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामवली सिंह चन्द्रवंश ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए चन्द्रवंशी ने कहा कि 03 नवम्बर के अतिपिछड़ा सम्मेलन का उद्घाटन प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव जी करेंगे। इसलिए तमाम अतिपिछड़ा वर्ग के लोग गोलबंद होकर एक दिन पहले ही पटना पहूंचे। प्रत्येक प्रखण्ड एवं जिलास्तर पर तैयारी समिति का गठन कर 23 अक्टूवर से लेकर 26 अक्टूवर तक इसकी बैठक करें।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मंगनीलाल मंडल ने कहा कि अतिपिछड़ा वर्ग गोलबंद हो जाय तो यह सब पर भारी पड़ेगा। तेजस्वी जी ने अतिपिछड़ा के ताकत को पहचानने का काम किया है और वे कर्पूरी ठाकुर एवं लालू प्रसाद के बताये रास्ते पर चल रहे हैं। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद बुलो मंडल ने संगठन को किस प्रकार मजबूत किया जाय इसपर विस्तार से चर्चा किया और जात से जमात की ओर अग्रसर होकर काम करने की सलाह दी। उन्होने कहा कि तमाम पिछड़ा वर्ग के लोग एकजूट होकर ढपोरशंखी ताकतों, अतिपिछड़ा विरोधी ताकतों के खिलाफ आरक्षण विरोधी ताकतों के खिलाफ गोलबंद होकर लडऩे की जरूरत है। आज देश के प्रधानमंत्री भी अपने को पिछड़ा बताते हैं परन्तु वे काम अतिपिछड़ा विरोधी करते हैं। वे ब्रह्मणबादी शक्तियों एवं मनुबाद के सिद्धांत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
बैठक को संबोधित करने वालों लोगों में जिला से आये तमाम जिलाध्यक्षों के द्वारा राजद के राष्ट्रीय परिषद सदस्य भाई अरूण कुमारए प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रदेव बिंदए भोला सहनीए महेन्द्र भारती निषादए अरविन्द सहनी, विजय शर्मा, नरेश महतो, विक्रम मंडल, शिवचन्द्र मंडल, दानी प्रजापति, उपेन्द्र चन्द्रवंशी समेत कई गण्यमान लोगों ने भी संबोधित किया और 03 नवम्बर, 2018 के सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।


Download Android App
Download iOS App



