पटना : फैशन डिजाइन, मेकअप आर्टिस्ट और फोटोग्राफी के सिद्वहस्त लोगों के द्वारा पहली बार पटना में एक ही छत के नीचे उपयुक्त सुविधाओं के लिए समित स्टुडियो के द्वारा स्टे गॉर्गियस के लांचिंग के रूप में बिल्कुल लेटेस्ट पेशकश की जा रही है। डिजायनरों के लिए यह एक्सक्लूसिव स्टोर होगा।
सिनेमेटिक वेडिंग फिल्म हो, प्री वेडिंग और पोस्ट वेडिंग फोटोग्राफी या कैंडिड वेडिंग फोटोग्राफी, इन सब के लिए समित स्टुडियो बेस्ट प्लेस बन चुका है। हाल के दिनों में पटना के युवा-युवतियों में भी फैशन का ट्रेंड काफी बढ़ा है। इस लिए मॉडलिंग और ब्यूटी कंटेस्ट के प्रतिभागियों के लिए बेहतर फोटोशुट के लिए स्टे गॉर्गियस बेहतर डेस्टिनेशन साबित होगा।
फैशन डिजाइनर अर्क बताते हैं कि आज हर उम्र के लोगों के लिए सुन्दर दिखना अनिवार्य हो गया है ऐसे में पटना के लोगों के लिए समित स्टुडियो में उपलब्ध सेवाएॅ आवश्यक है। मेकअप आर्टिस्ट संजना ने बताया कि बॉलीवुड के तर्ज पर लेटेस्ट फैशन का हर उचित प्रोडक्ट और सेवाएं यहां उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि स्टे गॉर्गियस यहां के युवा-युवतियों के उम्मीदों पर खरा उतरेगा इसके लिए हम सभी प्रयासरत हैं।


Download Android App
Download iOS App



