नई दिल्ली: दिल्ली में चल रहे निजी स्कूल अपनी मनमर्जी से अभिभावकों से दोगुनी फीस वसूल रहे हैं। स्कूलों की इसी मर्जी का शिकार हुए हैं हरि नगर के रहने वाले दिनेश जैन। जिनके साथ जिनसे स्कूल ने एरियर के नाम पर तीन किस्तों में एक अच्छी खासी रकम वसूल की है। दिनेश का कहना है कि उनका बेटा और बेटी दो अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते हैं।
फीस भरने का समय आ गया था और जब स्कूल में फीस भरने पहुंचे तो स्कूलों ने एरियर के नाम पर और रकम मांगी। इसकी शिकायत शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से ई-मेल पर की लेकिन उनकी तरफ से भी कोई जवाब नहीं आया। इतना ही नहीं जैन ने शिक्षामंत्री के आधिकारिक नंबर पर भी शिकायत की लेकिन उनके हाथ निराशा ही लगी। रोष जताते हुए जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार फीस कम करने की बात करती है लेकिन स्कूल अपनी मनमानी कर रहे हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



