मुंबई : देश की दूसरी सबसे बड़ विमानन कंपनी जेट एयरवेज की अन्य आय में भारी गिरावट आने के फलस्वरूप कंपनी का दूसरी तिमाही में एकल शुद्ध लाभ पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 91% गिरकर 49.63 करोड़ रुपये रह गया। नरेश गोयल के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने पिछले साल इसी तिमाही में 549.02 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया था।
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में जेय एयरवेज ने कहा कि चालू विथ वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका कुल बिक्री कारोबार मामूली घटकर 5,758.18 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इस दौरान कंपनी ने 5,772.79 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हालांकि, इस दौरान कंपनी की अन्य आय आलोच्य अवधि में 59% घटकर 131.57 करोड़ रुपये रह गई जो कि इससे पिछले साल इसी अवधि में 319.58 करोड़ रुपये थी।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



