प्रियंका गांधी ने छात्रा की खुदकुशी मामले में CM योगी से तत्काल कार्रवाई की मांग की

Summary :

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में एक छात्रा की कथित खुदकुशी मामले को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर तत्काल निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में एक छात्रा की कथित खुदकुशी मामले को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर तत्काल निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। प्रियंका ने पत्र में आरोप लगाया है कि घटना के दो महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 
Image
उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या इस मामले में किसी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है? उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह इस मामले में तत्काल कार्रवाई का आदेश दें। लगभग दो माह पहले मैनपुरी के जवाहर नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में एक 17 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने भी पिछले दिनों इस लड़की के परिजनों से मुलाकात की थी। 

Desk Team