राफेल पर बोले केजरीवाल- साबित हुआ कि मोदी ने सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया था

Summary :

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राफेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय बताता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय को गुमराह किया है।

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि राफेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय बताता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय को गुमराह किया है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”मोदी जी हर जगह कह रहे थे कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राफेल मामले में क्लीन चिट मिली है। सर्वोच्च न्यायालय के आज (बुधवार) के फैसले से साबित हो गया कि मोदी जी ने राफेल में चोरी की है, देश की सेना से धोखा किया है और अपना जुर्म छिपाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय को गुमराह किया है।”

kejriwal tweet

 सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राफेल मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार द्वारा दर्ज की गई प्रारंभिक आपत्तियों को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया, जिसके बाद राफेल मामले में पुनर्विचार याचिका पर अब योग्यता के आधार पर सुनवाई होगी और अदालत इससे संबंधित प्रकाशित दस्तावेजों को देखेगी।

मोदी जी कुछ भी कर लें, राफेल का सच सामने आकर रहेगा : कांग्रेस

Desk Team