राहुल छत्तीसगढ़ में तो पीएम मोदी MP में करेंगे चुनावी जनसभा को संबोधित

Summary :

सिद्धू की आज 4 जनसभाएं होनी है। 20 नवंबर को मतदान होना है। 18 सीटों पर मतदान 12 नवंबर को ही हो चुका है। सभी 90 सीटों पर मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन है। इस अंतिम दिन में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने पूरी ताकत झोंक रही है। आज बीजेपी छत्तीसगढ़ में कई रैलियां करने वाली तो वहीं कांग्रेस की तरफ से भी चुनावी जनसभाएं होनी है। गौरतलब है की छत्तीसगढ़ में 20 नवंबर को मतदान होना है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रचार के अंतिम दिन मुंगेली जिले में चुनावी जनसभा करेंगे।

rahul

सिद्धू और राज बब्बर भी करेंगे जनसभाएं

कांग्रेस पार्टी के कई प्रचारक भी अलग-अलग जगहों पर जनसभाएं करेंगे। कांग्रेस नेता राज बब्बर और नवजोत सिंह सिद्धू कई जनसभाएं करने वाले हैं। सिद्धू की आज 4 जनसभाएं होनी है। 20 नवंबर को मतदान होना है। 18 सीटों पर मतदान 12 नवंबर को ही हो चुका है। सभी 90 सीटों पर मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

मोदी और शाह मध्य प्रदेश में भरेंगे चुनावी हुंकार

pm modi - amit shah

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं वे दोपहर 3:15 बजे छिंदवाड़ा पहुचेंगे। आपको बता दें की कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली सभा होगी। पीएम मोदी इंदौर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी तरह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सिंगरौली में 11 बजे, उमरिया में 12 बजे, सीधी में ढाई बजे, रीवा के देवतालाब में साढ़े तीन बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से शाम पौने पांच बजे वे सतना जिले के मैहर पहुंचेंगे।

 

Desk Team