हालही में राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी ED के शिकंजे में हैं। इसी बीच आपको बात दें अब कांग्रेस भी BJP पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस आज सुबह से केंद्र के खिलाफ हंगामा कर रही है। यहीं नहीं आज कांग्रेस महंगाई को लेकर ब्लैक फ्राइडे मना रही है, जिसके कारण राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी काले कपड़ों में दिखी और साथ में कार्यकर्ता भी या तो काली पट्टी बांधे है या कुछ लोग काले कपड़ों में भी दिख रहे है।
सांसदों ने महंगाई के खिलाफ संसद भवन से राष्ट्रपति भवन के लिए निकाला मार्च
यहीं आपको बात दें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी के सांसदों ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ शुक्रवार को संसद भवन से राष्ट्रपति भवन के लिए मार्च निकाला। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को विजय चौक पर ही रोक दिया। कांग्रेस सांसद राष्ट्रपति भवन तक पहुंचना चाहते थे। कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आज राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर रही जिसके तहत कांग्रेस कार्य समिति के सदस्यों एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की प्रधानमंत्री आवास का ‘घेराव करने’ की योजना है। पार्टी उसके नेताओं को निशाना बनाने के लिए सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित गलत इस्तेमाल के खिलाफ भी प्रदर्शन कर रही है।
कांग्रेस सांसद राष्ट्रपति भवन तक पहुंचना चाहते थे – सूत्र
प्रदर्शन में शामिल होने वाले नेता काले कपड़े पहनकर या बांह पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे हैं। उधर, दिल्ली पुलिस ने नयी दिल्ली जिले में निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी। इतना ही नहीं अब पुलिस द्वारा राहुल गांधी को भी हिरासत में भी ले लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



