राहुल की शीला और चाको के साथ बैठक, गठबंधन पर जल्द निर्णय की संभावना

Summary :

आप के साथ गठबंधन को लेकर लंबे समय से चली आ रही असमंजस की स्थिति के बीच राहुल गांधी ने मंगलवार को सुबह शीला दीक्षित और पीसी चाको के साथ एक बैठक की।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर लंबे समय से चली आ रही असमंजस की स्थिति के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को सुबह पार्टी की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष शीला दीक्षित और प्रभारी पीसी चाको के साथ एक बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में आप के साथ गठबंधन पर जल्द निर्णय हो सकता है।

Sheila Dikshit

गौरतलब है कि आप के साथ गठबंधन को लेकर अब तक दिल्ली कांग्रेस के नेताओं में दो राय सामने आई है। पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक के दौरान डीपीसीसी अध्यक्ष शीला दीक्षित और तीनों कार्यकारी अध्यक्षों राजेश लिलोठिया, देवेंद्र यादव और हारून यूसुफ तथा पूर्व अध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने गठबंधन का विरोध किया तो अजय माकन, सुभाष चोपड़ा, अरविंदर सिंह लवली तथा कुछ अन्य नेताओं ने तालमेल के पक्ष में राय जाहिर की। दिल्ली में सभी सात सीटों के लिए 12 मई को वोट डाले जाएंगे। 23 मई को मतगणना होगी।

राहुल ने लोकसभा चुनाव के लिए AAP के साथ गठबंधन करने से किया इनकार : केजरीवाल

Desk Team