कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जनता के साथ पार्टी का संपर्क बढ़ाने के प्रयास के तौर पर बुधवार से यहां पार्टी मुख्यालय में जनता से मुलाकात शुरू करेंगे। इसके तहत वह जनता से एक घंटे के लिए मुलाकात करेंगे। पार्टी के एक नेता ने मंगलवार को बताया, ‘राहुल गांधी जी कल (बुधवार) से आम जनता से मुलाकात और बातचीत शुरू करेंगे।’
अपनी मां सोनिया गांधी से दिसंबर 2017 में पार्टी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद राहुल पहली बार 24 अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में लोगों के साथ नियमित रूप से बातचीत शुरू करेंगे। सूत्रों ने बताया कि राहुल ने पार्टी कार्यालय में सप्ताह में दो बार पार्टी पदाधिकारियों और सप्ताह में एक बार आमजन के साथ संवाद करने का निर्णय लिया है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



