लुधियाना : लुधियाना के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोराहे के पास जुगयाना में आज एक जबरदस्त भिडंत हो गई। जिसमें मोटरसाइकल सवार शख्स की मौत हो गई। जबकि दोनों वाहन भिडंत के बाद बिजली के ट्रांसफार्मर में लगने के कारण जलकर राख हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार हाईवे पर कार व् मोटरसाइकिल आपस में भिडक़र बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराए। दोनों वाहनों ने भयंकर आग पकड़ ली जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों में एक की तो मौके पर ही जलकर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना लुधियाना शहर के पास पड़ती दिल्ली जी टी रोड की है.कार सवार यूपी के मथुरा शहर से आ रहे थे। पुलिस के मुताबिक कार सवारों को मामूली चोटें ही आई है जिनको स्थानीय लोगों ने किसी निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और पुलिस उनका पता लगा रही है।
एक एसएक्स कार और मोटर साईकिल टककर के बाद भयानक आग…लुधियाना दिल्ली नेशनल हाइवे पर आज सुबह 10 बजे के करीब एक मोटर साईकिल और कार के बीच भयानक टककर हो गई। जानकारी के अनुसार टककर के बाद कार और मोटर साईकिल पास ही लगे एक बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराए। जिसके के बाद दोनों में भयंकर आग लग गई और बिज़ली का ट्रांसफार्मर भी इस आग की चपेट में आ गया। यह हादसा लुधियाना के जुगिआना के पास में सर्विस रोड पर हुआ हैं।
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों में एक की तो मौके पर ही जलकर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई है जिसे एक स्थानीय हस्पताल में इलाज़ के लिए भर्ती करवाया गया है. जबकि कार चालक बाल बाल बच गया और उसे भी मामूली चोटें आई। वहीं से गुज़र रहे एक राहगीर ने जल रहे मोटरसाइकिल और कार का मोबाइल वीडियो बना लिया जिसमें कार मोटरसाइकिल और बिज़ली का ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर जलते हुए दिखाई दे रहें हैं।
हालांकि सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही दमकल विभाग की एक गाड़ी ने आग पर कुछ ही मिनटों पर काबू पा लिया। बहरहाल पुलिस कार चालक का पता लगा रही है। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में मारे गये मृतिक व्यक्ति का नाम जगतार सिंह है और वो लुधियाना जिले में पड़ते गाँव धनोड़ का रहने वाला है. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की तहकीकात कर रही है कि यह हादसा कैसे हुआ।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



