राहुल कल शुरू करेंगे ‘संविधान बचाओ’ अभियान 

Summary :

NULL

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कल ‘ संविधान बचाओ ’ अभियान की शुरुआत करेंगे जिसका मकसद संविधान एवं दलितों पर कथित हमलों के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले दलित समुदाय के बीच अपनी पैठ बढ़ाने के प्रयास के तहत यह अभियान शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह , पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद , मल्लिकार्जुन खड़गे और सुशील कुमार शिंदे शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस के वर्तनमान एवं पूर्व सांसद , जिला परिषदों , नगरपालिकाओं और पंचायत समितियों में पार्टी के दलित समुदायों के प्रतिनिधि और पार्टी की स्थानीय इकाइयों के पदाधिकारी भी इसमें भाग लेंगे। पार्टी के एक नेता ने कहा , ‘‘ भाजपा सरकार में संविधान खतरे में है। दलित समुदाय को शिक्षा और नौकरियों में अवसर नहीं मिल रहे हैं। इस अभियान का मकसद इन मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना है। ’’

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team