दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से खिली धूप ने दिन की ठंड से लोगों को काफी राहत दी, लेकिन रात को तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। कई इलाकों में घना कोहरा नजर आया तो कही तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि वीरवार से मौसम फिर करवट बदलने वाला है। इसके साथ ही एक ठंड का अहसास बढे़गा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
हल्की बारिश और घरे कोहरे की संभावना
दिल्ली-एनसीआर कुछ हिस्सों के साथ पूरा उत्तर भारत घने कोहरे में लिपटा हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि कोहरे की स्थिति अभी बनी रहेगी। इसके लिए बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण यातायात संसाधनों पर गहरा प्रभाव पड़ा है। वाहनों की रफ्तार थमने की संभावना है। वहीं, रेल और हवाई यात्रा प्रभावित हो सकती है। कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें कई घंटे देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर भीषण सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अभी और घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है।
बेघर लोगों ने रैन बसेरों में शरण ली
दिल्ली-NCR में खराब मौसम की स्थिति बने रहने के कारण, कई बेघर लोगों ने रैन बसेरों में शरण ली है। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) ने बेघर लोगों को आश्रय प्रदान करने के लिए 235 पैगोडा टेंट भी स्थापित किए हैं। एम्स, लोधी रोड और निजामुद्दीन फ्लाईओवर सहित राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में रैन बसेरे बनाए गए हैं। वहीं ठंड के मौसम से बचने के लिए राजधानी के लोग कई जगहों पर आग जलाकर हाथ सेकने के लिए इकट्ठा होते देखे गए, जबकि कई अन्य लोग रैन बसेरों में शरण लेते नजर आए।


Download Android App
Download iOS App



