वैलंटाइंस डे पर दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश

Summary :

मौसम में हुए बदलाव का असर यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। मौसम में आए बदलाव की वजह से कई फ्लाइट्स के समय में बदलाव करना पड़ा।

वैलेंटाइन डे पर राजधानी दिल्ली में सुबह का मौसम अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल घिर आए और झमाझम बारिश हुई। गुरुवार सुबह से ही दिल्ली-NCR में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के साथ हवाओं ने मौसम में ठंड बड़ा दी है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि हल्की बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार होने के आसार है। साथ ओले पड़ने की भी संभावना है।

मौसम में हुए बदलाव का असर यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। मौसम में आए बदलाव की वजह से कई फ्लाइट्स के समय में बदलाव करना पड़ा।

बता दें कि 7 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे थे। दिल्ली में हुई बारिश की वजह से एक तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है।

Delhi-NCR

बारिश के साथ तेज हवाओं की वजह से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक मौसम के ऐसा ही मिजाज देखने को मिल सकता है।

Desk Team