नई दिल्ली : सम-विषम योजना को लागू करने के दौरान यदि पार्किंग शुल्क को बढ़ाया जाता है तो अराजकता फैल सकती है। यह कहना है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का। उन्होंने कहा पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम और नियंत्रण) प्राधिकरण के अध्यक्ष भूरेलाल ने दिल्ली सरकार से कहा था कि वह नई पार्किंग नीति के अनुसार पार्किंग शुल्क तय करें ताकि बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर इसे बढ़ाया जा सकें।
दिल्ली में 4 नवंबर से 15 नवंबर तक यह योजना लागू रहेगी। ऐसे में यदि इस दौरान पार्किंग शुल्क बढ़ता है तो लोगों को समस्या होगी। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि पार्किंग शुल्क को लेकर उन्हें कोई रिपोर्ट नहीं सौंपी गई थी। मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि ऐसी कोई रिपोर्ट सौंपी गई है।
जब भी रिपोर्ट सौंपी जाएगी, हम इसकी जांच करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली सरकार की एक समिति ने गहलोत की अध्यक्षता में एक शीर्ष निगरानी समिति को अपनी रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें शहर के प्रमुख स्थानों पर पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी की सिफारिश की गई है।


Download Android App
Download iOS App



