दिल्ली के करोल बाग के होटल अर्पित पैलेस में लगी भयानक आग के संबंध में इसके मालिक राकेश गोयल को गिरफ्तार कर लिया गया गया है। होटल परिसर में लगी आग में 17 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने रविवार को बताया कि अपराध शाखा ने शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से राकेश गोयल को गिरफ्तार किया है।
इससे पहले दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि गोयल इंडिगो की फ्लाइट 6ई 1702 में कतर में सवार हुए हैं। पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश देव ने बताया कि राकेश गोयल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था, जिसके चलते आव्रजन अधिकारियों को सावधान किया गया।
होटल अर्पित अग्निकांड : बुरी तरह जले अज्ञात शवों का DNA टेस्ट कराया जाएगा
गोयल के यहां आगमन पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया और अपराध शाखा को सौंप दिया। उन्हें संक्षिप्त पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। वही, होटल अर्पित पैलेस के मालिक राकेश गोयल को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि इस घटना में कुल 17 लोगों की मौत हुई थी जबकि अन्य घायल हुए थे।


Download Android App
Download iOS App




