केंद्रीय उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरत प्रणाली मंत्री रामविलास पासवान का हृदय का आपरेशन किया गया है। चौहत्तर वर्षीय पासवान पिछले काफी दिनों से बीमार हैं और उपचार के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
पासवान के पुत्र सांसद चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि कल शाम अचानक तबीयत ज्यादा खराब होने पर शनिवार देर रात उनके हृदय का आपरेशन करना पड़ है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पिछले कई दिनों से पापा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कल शाम अचानक उत्पन हुई परिस्थितियों की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा। जरुरत पड़ने पर सम्भवत: कुछ हफ़्तों बाद एक और ऑपरेशन करना पड़।
संकट की इस घड़ में मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़ होने के लिए आप सभी का धन्यवाद।’’ लोकजनशक्ति पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान शनिवार को पटना में थे जहां बिहार विधानसभा चुनाव के सिलसिले में दल की संसदीय समिति की बैठक थी किंतु अपने पिता की तबीयत अधिक खराब होने पर वह दिल्ली लौट आए थे।


Download Android App
Download iOS App



