नई दिल्ली : राजधानी में दूषित पानी को लेकर हो रहा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने आरओ कंपनियों के साथ भाजपा और लोजपा की सांठगांठ बताई। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा कि संयोग की एक बड़ी बात यह दर्शाती है कि भाजपा-लोजपा और आरओ कंपनियों के बीच सांठगांठ है।
उन्होंने सात ऐसे संयोग बताएं जो इशारा करते हैं कि भाजपा व रामविलास पासवान आरओ कंपनियों के लाभ के लिए काम कर रही है। इससे साबित होता है कि न्यायालय द्वारा आरओ के उपयोग पर प्रतिबंध के बाद इन राजनीतिक दलों ने पानी की गुणवत्ता को लेकर दिल्ली के लोगों में भय का माहौल पैदा किया, जिससे इस डर के बदले लोग आरओ कंपनियों को व्यवसाय बढ़ाने में मदद मिले। चड्ढा ने इस दौरान सात संयोग भी गिनाए।
राघव ने सभी तथ्यों को देखते हुए रामविलास पासवान से नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफा देने को कहा। वही आरओ कंपनियों के साथ उनके संबंधों के बारे में सभी विवरणों का खुलासा करने की मांग की। राघव चड्ढा ने कहा कि मैं रामविलास पासवान से जानना चाहता हूं कि क्या यह महज संयोग है? लेकिन ऐसा लगता है कि आरओ कंपनियों और भाजपा-लोजपा के बीच सांठगांठ है।
ये पार्टियां इन आरओ कंपनियों के लाभ के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या यह साजिश आरओ कंपनियों पर प्रतिबंध के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को प्रभावित करने के लिए बनाई गई थी? क्योंकि सुनवाई से ठीक एक सप्ताह पहले यह पूरी साजिश लोगों के सामने आई और भय का माहौल बनाया गया।


Download Android App
Download iOS App



