रायपुर : रमन मंत्रिमंडल की बैठक में आज युवाओं को एक बड़ी सौगात दी गयी है। पुलिस के अलग-अलग पदों पर होने वाली वैकेंसी की आयु सीमा में 3 साल की छूट दी गयी है। आज हुए फैसले के मुताबिक सुबेदार, उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर के पद पर नियुक्ति के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा को सिथिल करते हुए चयन परीक्षा वर्ष 2018 के लिए आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गयी है। इन पदों पर नियुक्ति में अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष आवेदकों के लिए नियंतम ऊंचाई 163 सेमी और सीना बिना फुलाये 78 सेमी और फुलाकर 83 सेमी निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है।
वहीं आज की बैठक में सरेंडर करने वाले नक्सलियों के संदर्भ में भी अहम फैसले लिये हैं। जिसके तहत हथियारों के साथ समर्पण करने वाले नक्सलियों को अब निम्न रूप से राशि दी जायेगी। जिसके तहत एलएमजी के साथ समर्पण करने पर 4.50 लाख, एके 47 के साथ समर्पण पर 3 लाख रुपये, एसएलआर रायफल के साथ डेढ़ लाख रुपये, थ्री नाट थ्री रायफल के लिए 75 हजार, 12 बोर बंदूक के लिए 30 हजार, 2 ईंच मोर्टार ढ़ाई लाख रुपये, सिंगल शाट गन के लिए 30 हजार रुपये, कार्बाइन 9 एमएम के लिए 20 हजार, पिस्टल-रिवाल्वर के लिए 20 हजार, वायरलेस सेट के लिए 5 हजार, रिमोट डिवाइस के लिए 3 हजार, आईआईडी के लिए 3 हजार, विस्फोटक पदार्थ के लिए एक हजार रुपये प्रति किलो, जिलेटीन राड के लिए 5 सौ। राकेट लांचर के साथ 5 लाख, टीएआर के साथ 3 लाख, इंसास रायफल के साथ डेढ़ लाख, एक्स 95 असाल्ट रायफल 1 लाख, एक्स कैलिवर 5.56 एमएम 60 हजार, यूवीजीएल अटैचमेंट 40 हजार, 315 बोर रायफल 30 हजार, ग्लाग पिस्टल 9 एमएम 25 हजार और प्रोजेक्टर 1316 मस्केट रायफर यूबीजीएस सेल 2 हजार रूपये दिये जायेंगे।


Download Android App
Download iOS App



